फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संवेदनहीनता पर अभिभावक ने थाने में दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरा। क्षेत्र के एक स्कूल में छात्र के घायल होने के बाद उसकी मदद नहीं करने का आरोप लगाते हुए एक अभिभावक ने पुलिस को तहरीर दी है। अभिभावक ने स्कूल के प्रबंधक व प्रधानाचार्य पर संवेदनहीनता बरतने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गड़वार थाना क्षेत्र के पांडेयपुर निवासी विनय कुमार पांडेय का 14 वर्षीय पुत्र अमित कुमार पांडेय नगरा क्षेत्र के उरैनी स्थित एक स्कूल में कक्षा सात का छात्र है। गुरुवार को विद्यालय परिसर में अमित का पैर फिसल गया जिससे पैर में गंभीर चोट आ गईं। छात्र विद्यालय परिसर में ही कराहने लगा। बच्चे की कराह सुन विद्यालय के बच्चे और विद्यालय से जुड़े लोग, बच्चे के पास तो गए लेकिन कोई भी उसकी सहायता के लिए आगे नहीं आया।
बच्चा दो घंटे तक विद्यालय परिसर में बेसुध हालत में पड़ा रहा। बच्चे के घायल होने की जानकारी परिजनों को हुई तो वे विद्यालय पहुंचे और बच्चे को लेकर सदर अस्पताल गए, जहां मालूम हुआ कि बच्चे का पैर टूट गया है। चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देख बच्चे को बीएचयू के लिए रेफर कर दिया। पीड़ित बच्चे के पिता ने शुक्रवार को नगरा थाने में विद्यालय के प्रबंधक व प्रिंसिपल के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें