फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवि के स्थापना दिवस की तैयारियां पूरी, आज आएंगे राज्यपाल और डिप्टी सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के द्वितीय स्थापना दिवस पर सूबे के राज्यपाल रामनाइक एवं उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा शनिवार को आ रहे हैं। उनके आगमन से पहले विवि के प्रशासनिक भवन सभागार को अंतिम रूप देने का कार्य तेजी से चलता रहा। वहीं, परिसर के प्रशासनिक भवन के बाहर रंगरोगन किया गया। हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक की सुरक्षा तैयारियों का जायजा लेने के लिए राजभवन के सुरक्षाकर्मियों की टीम आ चुकी है। कार्यक्रम की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
विज्ञापन

शनिवार को जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के द्वितीय स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सूबे के राज्यपाल रामनाइक और उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा का आगमन के मद्देनजर शुक्रवार की सुबह से ही तैयारी को अंतिम रूप देने में विवि के प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी लगे रहे। वहीं, लोक निर्माण विभाग की देखरेख में हेलीपैड बनाया गया। ऐसे में विवि के कुलपति सहित प्रशासनिक अफसर सुबह से चक्रमण करते नजर आए। राजभवन के सुरक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह और पुष्पेंद्रनाथ त्रिपाठी की टीम ने कार्यक्रम स्थल के मंच आदि का जायजा लिया। इस दौरान टीम के सदस्यों ने भी कुलपति प्रो. योगेंद्र सिंह से मंच पर होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें