बलिया। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर गुरुवार को भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित की गई। मुख्य अतिथि व्यापार प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय सह संयोजक संजय वर्मा ने व्यापारियों को अधिक से अधिक संख्या में भाजपा से जोड़ने की बात कही। भाजपा की व्यापारियों की सच्ची हितैषी है।
इस अवसर पर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दूबे ने कहा कि जिले में व्यापार प्रकोष्ठ के माध्यम से उनके बीच अपनी भागीदारी सुनिश्चित कराने के लिए दिनेश कुमार गुप्ता को जिले का संयोजक बनाया गया है। जबकि संतोष कुमार गुप्ता को सह संयोजक बनाया गया। नवनियुक्त जिला संयोजक दिनेश कुमार गुप्ता ने कहा कि प्रांत संगठन की ओर से जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका बखूबी निर्वहन करेंगे। कहा कि पार्टी द्वारा निर्धारित 28 दिसंबर को गोरखपुर में व्यापार प्रकोष्ठ का क्षेत्रीय सम्मेलन होना है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष माधव प्रसाद गुप्त, लक्ष्मण दूबे, ओमप्रकाश वर्मा, चंद्रभूषण वर्मा, अरविंद कुमार, उपेंद्र गुप्ता, संतोष गुप्ता, विनोद वर्मा, सुधीर कुमार मौर्य आदि मौजूद रहे। संचालन संतोष गुप्ता ने किया।