फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोड नहीं तो वोट नहीं का ग्रामीणों ने दिया नारा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह। कोतवाली क्षेत्र के पूरा गांव में सड़क बनाने की मांग को लेकर सुनील पांडेय व संजय सिंह के संयुक्त नेतृत्व में ग्रामीणों ने रोड नहीं तो वोट नहीं का नारा देते हुए सोमवार को हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। ग्रामीणों ने बैनर लगाकर लिखा है कि गांव में राजनैतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों का प्रवेश वर्जित है।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर पासवान का वार्ड नं.11 से जिला पंचायत सदस्य से निर्वाचित हुए थे। ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव के दौरान ग्रामीणों के सामने सुधीर पासवान ने मुजन बाबा के स्थान पर जाकर कसम खाई थी कि जितने के बाद सड़क निर्माण कराएंगे। लेकिन आज तक उन्होंने सड़क को बनवाना मुनासिब नहीं समझा। क्योंकि उनको पता है कि वे दोबारा नहीं जीत सकते हैं।
सड़क निर्माण के लिए ग्रामीणों ने सांसद रविंद्र कुशवाहा से शिकायत की थी। जिस पर सांसद ने सड़क बनवाने का आश्वासन दिया। लेकिन डेढ़ वर्ष बीत जाने के बाद भी सांसद ने सड़क बनवाना मुनासिब नहीं समझा। इसी क्रम में विधायक व नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने भी कई वर्षों से ग्रामीणों को आश्वासन देते रहे कि सड़क निर्माण शीघ्र होगा। लेकिन आज तक सड़क नहीं हुआ। राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर के घर भी दर्जनों बार ग्रामीण जाकर सड़क बनवाने की मांग की, लेकिन उन्होंने भी केवल आश्वासन ही दिया। इसलिए मजबूर होकर ग्रामीणों ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें