फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपती को रुपये व जेवरात से भरा बैग सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। राजकीय रेलवे पुलिस ने सोमवार को रुपए एवं जेवरात से भरा बैग दंपती को सौंप दिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के जमुआ गोपालपुर निवासी अरुण सिंह अपनी पत्नी के साथ कोलकाता गोरखपुर एक्सप्रेस के एस-थ्री कोच में सफर कर रहे थे। बलिया रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद उन्होंने पाया कि वे अपना एक बैंग कोच में ही छोड़ गए हैं। ट्रेन में चल रहे जीआरपी के जवान को वह बैग दिखाई दिया। जब पुलिस ने बैग तलाशी ली तो उसमें रुपया व गहना मिला। इसके बाद जीआरपी ने बैग में मिले मोबाइल पर फोन किया और ट्रेन में बैग छूटने की बात बताई। जीआरपी का फोन आते ही दंपती जीआरपी थाने पहुंचे। उन्होंने बताया कि बैग में सोने का चेन, अंगूठी, कान की बाली, मोबाइल एवं 5600 रुपये और अन्य कागजात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें