फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीडर की ट्राली जलने से तीन दर्जन गांवों में आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। विद्युत उपकेंद्र के रानीगंज देहात फीडर की ट्राली खराब हो जाने के कारण तीन दर्जन गांवों में 24 घंटे से आपूर्ति ठप है। हालांकि बुधवार को ट्राली मरम्मत का काम शुरू किया गया और कर्मचारियों ने दावा किया कि शाम तक आपूर्ति बहाल हो जाएगी। बिजली की आपूर्ति बाधित होने के चलते पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोग बिलबिला गए हैं। कई गांवों में पेयजल नलकूप भी संचालित नहीं हो सके।
विज्ञापन

बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह अचानक रानीगंज देहात फीडर से बिजली की आपूर्ति ठप हो गई। घंटों बिजली नहीं आने पर जब ग्रामीणों ने जानकारी ली तो कर्मियों ने बताया कि फीडर की ट्राली खराब हो गई है। आलम यह रहा कि ट्राली खराब होने के कारण करमानपुर, तालिबपुर, जमालपुर, दुर्जनपुर, नरायनगढ़, श्रीनगर, दलछपरा, गंगापुर, मधुबनी, सुरेमनपुर, उपाध्यायपुर आदि समेत तीन दर्जन गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। उमस भरी गर्मी के बीच बिजली के नहीं मिलने से लोग बेहाल रहे। कई गांवों में स्थापित पेयजल नलकूप भी बिजली के अभाव में संचालित नहीं हो सके और पानी के लिए लोगों को परेशान होना पड़ा। बुधवार को विद्युत विभाग के टेक्निशियन ने ट्राली मरम्मत का काम शुरू किया। अधिकारियों का दावा है कि शाम तक आपूर्ति बहाल हो जाएगी। विद्युत उपकेंद्र बैरिया के जेई कमलेश कुमार का कहना है कि ट्राली टेक्निशियन कानपुर चला गया है लिहाजा दूसरे टेक्निशियन को बुलाकर ट्राली मरम्मत का काम कराया जा रहा है। उम्मीद है आज शाम तक रानीगंज देहात फीडर से आपूर्ति शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें