फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को स्वरोजगार दिलाने की योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। उपायुक्त उद्योग शिवलाल ने बताया है कि वर्ष 2018-19 में उद्योग निदेशालय, उत्तर प्रदेश कानपुर द्वारा संचालित अनुसूचित जाति सब प्लान/ट्राइबल सब प्लान के व्यक्तियों को स्वरोजगार युक्त बनाने के लिए योजना अंतर्गत चार माह का सामूहिक प्रशिक्षण चलाया जायेगा। जो केवल अनुसूचित जाति के व्यक्तियों के लिये है। जिसमें चयन के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता गैर तकनीकी ट्रेड के लिए लिखने पढ़ने का ज्ञान एवं तकनीकी ट्रेड हेतु जूनियर हाईस्कूल, जिनकी आयु 18 से 45 वर्ष के बीच हो, को विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण देने की योजना है।
विज्ञापन

प्रशिक्षण कार्यक्रम चार माह का दो सत्रों में 45-45 अभ्यर्थियों का संचालित किया जायेगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में 33 प्रतिशत स्थान महिलाओं के लिये आरक्षित है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के इच्छुक व्यक्ति (यदि कोई अभ्यर्थी पूर्व में इस योजना के अन्तर्गत प्रशिक्षण प्राप्त किया हो तो वह आवेदन पत्र न भरें) कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र से आवेदन पत्र प्राप्त कर 05 मई, 2018 सायंकाल 05 बजे तक कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र में जमा करें। निर्धारित तिथि तक प्राप्त आवेदन पत्रों की जांचोपरान्त सही पाये गये व्यक्तियों का साक्षात्कार गठित चयन समिति द्वारा किया जायेगा। साक्षात्कार की तिथि कार्यालय के सूचना पट्ट पर चस्पा कर दी जाएगी। विशेष जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है। इसी प्रकार वर्ष 2018-19 में उद्योग निदेशालय उत्तर प्रदेश, कानपुर द्वारा संचालित उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम योजनांतर्गत दो साप्ताहिकी प्रशिक्षण चलाये जाने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है, जिसमें चयन के लिये न्यूनतम शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल पास हो जिनकी आयु 18 से 45 वर्ष के बीच हो, को उद्योग स्थापना से संबंधित प्रशिक्षण देने की योजना है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम में 33 प्रतिशत स्थान महिलाओं के लिये आरक्षित है।
प्रशिक्षण प्राप्त करने के इच्छुक व्यक्ति कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र से आवेदन पत्र प्राप्त कर 05 मई, 2018 सायंकाल 05 बजे तक कार्यालय उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र में जमा करें। निर्धारित तिथि तक प्राप्त आवेदन पत्रों की जांचोपरांत सही पाये गये व्यक्तियों का साक्षात्कार गठित चयन समिति द्वारा किया जायेगा। साक्षात्कार की तिथि कार्यालय के सूचना पट्ट पर चस्पा कर दी जायेगी। विशेष जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें