बलिया। नगर विधायक आनंद स्वरूप शुक्ल ने अपने विधानसभा क्षेत्र में गायत्री शक्ति पीठ महावीर घाट पर गुरुवार को लगभग चार लाख की लागत से लगे आरओ कूलेंट प्लांट का उद्घाटन किया। विधायक ने कहा कि स्वच्छ पानी सभी लोगों की जरूरत है। पीने के लिए साफ पानी मिल सके, इसका प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए पूरे विधानसभा में 13 पानी टंकी स्वीकृत कराई गई है। शीघ्र ही पानी टंकी निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा, जिससे लोगों को आर्सेनिक से मुक्ति मिल जाएगी। इसके अलावा विधानसभा क्षेत्र के लिए कुछ और पानी टंकी स्वीकृत कराने के लिए प्रयासरत हूं। उम्मीद है जल्द ही उसे भी स्वीकृति मिल जाएगी। हनुमान सिंह, संजीव कुमार डम्पू, डिंपल सिह, पप्पू पांडेय, घनश्याम पांडेय, रिंटू मिश्र, पिंटू सिंह, प्रेम राय, पंकज मिश्र, अवध नारायण आदि उपस्थित रहे।