फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबे समय से लंबित पोल व विद्युत तार खींचकर मामले का कराया समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
उच्चाधिकारियों के निर्देश पर राजस्व विभाग, पुलिस विभाग व विद्युत विभाग की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को लीलकर गांव में लंबे समय से लंबित विद्युत तार व पोल खींचकर मामले का समाधान करा दिया, जिसको लेकर गांव के लोगों में हर्ष व्याप्त है।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि लगभग छह वर्ष पहले लीलकर गांव के हरिजन बस्ती में विद्युत चिंगारी से आग लग गई थी, उसी दौरान हरिजन बस्ती के लोगों ने विद्युत पोल व तार को गिरा दिया था और लगाने नहीं दे रहे थे। कुछ लोग इधर उधर से अपना विद्युत कनेक्शन ले भी लिए थे, लेकिन ठीक से रूप से विद्युत आपूर्ति नहीं हो पा रही थी। बार बार तहसील दिवस से लगायत थाना दिवस व समाधान दिवस पर ग्रामीणों द्वारा प्रार्थना पत्र दिया जाता रहा, लेकिन छह वर्षों बाद जब विद्युत विभाग के साथ राजस्व व पुलिस विभाग की टीम गांव में पहुंची और तत्काल पोल व तार को लगाना शुरू कर दिया कुछ ग्रामीण विरोध करना चाहे , लेकिन प्रशासनिक व पुलिस टीम का रवैया देख हिम्मत नहीं जुटा सके । टीम में तहसीलदार आलोक कुमार, एसडीओ विद्युत वीरेंद्र यादव , जेई श्याम अवध यादव, थानाध्यक्ष अनिल चंद तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें