बलिया। पुनरीक्षित राष्ट्रीय क्षयरोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत मेडिकल स्टोर संचालकों की बैठक शुक्रवार को जिला अस्पताल स्थित चिकित्सा संघ भवन में सीएमओ की अध्यक्षता में कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें प्राइवेट प्रैक्टिसनर्स व मेडिकल स्टोर संचालक को एक साथ मिलकर टीबी रोग से मुक्ति देने पर जोर दिया गया।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिलाक्षय रोग अधिकारी डॉ. केडी प्रसाद ने कहा कि टीबी से मुक्ति के लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। टीवी रोग से मुक्ति तभी मिलेगा, जब मेडिकल एवं प्राइवेट प्रैक्टिसनर्स हाथ मिलाकर कार्य करेंगे। कहा कि सभी मेडिकल एवं प्राइवेट प्रैक्टिसनर्स टीवी के मरीजों को जिला टीबी यूनिट के साथ डीएमसी पर मरीजों को भेजकर सरकारी देवा लेने के लिए प्रेरित करें। कहा कि अगर कोई मरीज मेडिकल स्टोर से दवा लेता है तो मरीज का नाम, पता अवश्य लिखे। जिससे टीबी के मरीज को हित हो सकें। सरकार टीबी के मरीजों को सारी सुविधाएं मुफ्त में दे रही हैं। जिला औषधि निरीक्षक जय सिंह ने समस्त मेडिकल स्टोर संचालकों से आह्वान किया कि टीबी के मरीजों का रिकार्ड जरूर रखें। टीबी एचआईवी से भी भयानक है, इसीलिए टीबी के मरीजों का रिकार्ड रखना जरूरी है। इस मौके पर बलिया केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद सिंह, विवेक सिंह समेत मेडिकल स्टोर संचालक मौजूद रहे।