फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानों ने बैठक कर गिनाई समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन की बैठक शनिवार को लोनिवि डाकबंगला पर आयोजित की गई। बैठक में पंचायतों व प्रधानों से जुड़ी समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन

प्रधानों ने कहा कि बिना शपथ पत्र के प्रधानों के खिलाफ की गई शिकायतों को स्वीकार न किया जाए और जांच के बाद प्रधान के निर्दोष पाए जाने पर शिकायतकर्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए। त्रिलोकी नाथ पांडेय ने कहा कि यदि 73 वें प्रधान संशोधन को पूर्ण रुप से लागू कर दिया जाए तो ग्राम पंचायतों के अधीन 29 विभाग हो जाएंगे। इससे ग्राम पंचायतें मजबूत होंगी। राधेश्याम यादव ने कहा कि प्रधानों के खिलाफ झूठे आरोप लगाकर शिकायतें की जा रही हैं और जांच के नाम पर धन उगाही की जा रही है। इस तरह के कार्य पर रोक लगना चाहिए। इस मौके पर मदन सिंह, चंद्रकेश सिंह, दिनेश्वर गिरि, विमल पाठक, नफीस अख्तर, संजय राजभर, मोहन सिंह, राजनारायण उपाध्याय, रणविजय राय, अजय चौबे, श्रीराम तिवारी, नरेंद्र राय, रामदेव यादव, रघुनाथ यादव आदि थे। संचालन हरेराम राय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें