फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव के बुजुगोऱं् को किया गया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबहर। न्यू बाल संघ सेवा समिति नगवां की ओर से संत रविदास जयंती समारोह समापन के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार की रात किया गया। जिसमें गंवनई के कलाकारों ने गीत के माध्यम से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि नगर विधायक आनंद स्वरूप शुक्ल ने रविदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया।
विज्ञापन

सदर विधायक ने संत रविदास के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने रविदास को संत शिरोमणी के साथ ही उत्तम कोटी का समाज सुधारक बताया। कहा कि रविदास की सोच एवं विचार मानवता के लिए कल्याणकारी थे। युवा पीढ़ी को नशा से दूर रहने का संदेश देते हुए कहा कि आज गलत आदतों में सुधार करने का संकल्प लेने का दिवस है। ऐसा करके ही हम रविदास के प्रति सच्ची श्रद्घांजलि द े सकते हैं। इस मौके पर गायक योगेंद्र बागी एवं गायक पिंटू ठाकुर ने अपने गीतों की प्रस्तुति कर लोगों को सारी रात झुमाया। इस दौरान बाल संघ सेवा समिति के सदस्यों ने माल्यार्पण कर विधायक समेत सभी अतिथियों को स्वागत तथा प्रधान प्रतिनिधि विमल पाठक ने गांव की ओर से स्वागत कर विधायक को अंगवस्त्रम से सम्मानित किया। वहीं सदर विधायक श्री शुक्ल ने अपनी तरफ से दोनों कलाकरों समेत गांव के दस बुजुर्गों को अंगवस्त्रम प्रदान किया।
इस मौके पर जनाड़ी के प्रधान घनश्याम पांडेय, दुबहर के बिट्टू मिश्र, बयासी के बिट्टू मिश्र, उदयपुरा के शमीम अंसारी, जवहीं के प्रधान अखिलेश चौबे, छात्र नेता अंजनीलाल चौबे, पूर्व प्रधान भुवनेश्वर पासवान, समाजसेवी बब्बन विद्यार्थी, अजीत, राजू, जितेंद्र, मंजय एवं पंकज ठाकुर आदि मौजूद रहे। संचालन रोहित पाठक ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें