फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेपी नगर से दिल्ली तक निकालेंगे साइकिल यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य व समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राधेश्याम यादव विभिन्न मांगों को लेकर शनिवार को लोक नायक जयप्रकाश नारायण के गांव जयप्रकाश नगर से दिल्ली तक के साइकिल यात्रा पर निकलेंगे। शुक्रवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए रोधश्याम ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य सबको एक समान शिक्षा व्यवस्था के लिए जन जागरण व सरकार से यह मांग मनवाना है, उनका कहना था कि हमारे जनप्रतिनिधि सांसद, विधायक सबसे पहले अपने आश्रितों को जो जिस कक्षा के छात्र हों, सरकारी विद्यालयों में पढ़ने के लिए अनिवार्य रूप से भेजें। अगर वह खुद ऐसा करने लगेंगे तो सरकारी विद्यालयों की बिगड़ी व्यवस्था खुद ब खुद सुधर जाएगी। राधेश्याम यादव ने बताया कि लोक नायक की जन्मभूमि से शुरू होने वाली यह यात्रा बलिया, गाजीपुर, वाराणसी, जौनपुर, सुल्तानपुर, लखनऊ होते हुए दिल्ली पीएमओ कार्यालय तक जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें