क्षेत्र के बसुदेवा गांव के भिखा बाबा के प्रांगण में चल रहे श्री विष्णु महायज्ञ के क्रम में तीसरे दिन श्रद्धालुओं का अपार भीड़ लगी रही। सुबह से शाम तक लोगों ने मंडप की परिक्रमा करते रहे। इस दौरान भक्तजनों ने विष्णु भगवान की जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।
यज्ञाचार्य पंडित ज्योतिष त्रिपाठी ने बताया कि यज्ञ करने से धर्म आस्था की प्रचार और लोगों में उत्साह जागृत करना होता है। यज्ञ करने से यज्ञ की जो धुआं होता है, उस धुएं से दृष्टि बनती है। उस वृष्टि से वर्षा होती है, उस वर्षा से अन्न उत्पन्न होते हैं। जिसकी वजह से हम प्राणियों को भोजन मिलता है। वहीं यज्ञ कमेटी के कृष्णा उपाध्याय ने बताया कि यज्ञाचार्य ज्योति त्रिपाठी के साथ उनके सहयोगी पंडित राजेश शास्त्री, सुधाकर शास्त्री, अखिलेश शास्त्री, अंकुर शास्त्री यज्ञ की कमान संभाले हैं। बताया कि यज्ञ के मुख्य यजमान सुरेंद्र उपाध्याय, छोटेलाल उपाध्याय, महेंद्र उपाध्याय, त्रिवेणी चौबे, सुपरवाइजर यादव, भरत राजभर, गौरी यादव, जनार्दन शर्मा स्वपत्नी यजमान है। कहा कि वृंदावन से आए रासलीला सुबह-शाम लोगों को भक्तिमय लीला दिखाकर भाव-विभोर कर रहे हैं।