फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालीथिन पर रोक नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
कोर्ट के रोक के बाद भी प्रतिबंधित पॉलीथिन का इस्तेमाल नगर में फिर धड़ल्ले से होने लगा है। जागरूकता की कमी और प्रशासन की लापरवाही के चलते ऐसा हो रहा है। जबकि कोर्ट द्वारा पूर्णतया प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया गया था। पॉलीथिन के स्थान पर प्रत्येक दुकानदारों को कैरी बैग इस्तेमाल करना था। निर्देश के बाद बड़े कुछ दुकानदारों ने तो कैरी बैग का प्रयोग करना शुरू कर दिया, लेकिन आज भी अधिकांश दुकानदार व ठेला-खुमचे समेत सब्जी विक्रेताओं द्वारा पॉलीथिन का प्रयोग किया जा रहा है। जो स्वास्थ्य व पर्यावरण दोनों के लिए हानिकारक है।
विज्ञापन

पर्यावरण तथा स्वास्थ्य को स्वच्छ व स्वस्थ रखने के उद्देश्य से कोर्ट ने पॉलीथिन पर रोक लगाने का आदेश दिया था। आदेश के क्रम में जनपद में जिला प्रशासन व पुलिस महकमा ने अभियान चलाकर दुकानदारों के यहां छापेमारी की कार्रवाई किया था। अभियान व छापेमारी के डर से बड़े कुछ दूकानदारों ने कैरी बैग का प्रयोग शुरू कर दिया। यह सिलसिला कुछ माह तक ठीक-ठाक चला। लेकिन उसके बाद हवा-हवाई साबित हो गया। वर्तमान में जिला प्रशासन की उदासीनता के कारण पॉलीथिन का प्रयोग धड़ल्ले से दुकानदारों द्वारा किया जा रहा है। जो पर्यावरण व स्वास्थ्य के दृष्टिकोण हानिकारक है। इस बाबत ईओ बलिया डीके विश्वकर्मा ने बताया कि टीम गठित कर एक सप्ताह के अंदर अभियान चलाकर दुकानों पर छापेमारी की जाएगी। जिन दुकानदार व ठेला-खुमचे वालों के पास पॉलीथिन पाया जाएगा। उसके विरुद्ध जुर्माना एवं एनजीटी के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा जो दुकानदार कैरी बैग रखा नहीं होगा, उसके विरुद्ध भी जुर्माना व कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें