फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब है मौका, आप भी बन सकते है सुपर स्टूडेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। प्रत्येक विद्यार्थी आज के दौर में खुद को बेहतर साबित करने के लिए जद्दोजहद में लगा हुआ है। इसके लिए कभी स्कूल की परीक्षा तो कभी अन्य प्रतियोगी परीक्षा खासतौर पर कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए यह समय काफी महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में अमर उजाला और आईएमएस इंजीनियरिंग कॉलेज गाजियाबाद की पहल के जरिए सुपर स्टूडेंट का चयन करने के लिए छात्रों के साथ मल्टीलेवल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसके तहत पहले दिन सोमवार को जिले के तीन स्कूलों में यह परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन

यह प्रतियोगी परीक्षा अनिता मेमोरियल कॉन्वेंट स्कूल राजधानी रोड हैबतपुर, नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माल्देपुर, नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर जीराबस्ती में कराई गई। इस प्रतियोगिता के जरिए विद्यार्थियों को मैथ, ओलंपियाड, राष्ट्रीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता या सामान्य प्रतियोगिताओं का अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिला। जिसमें छात्रों को शामिल होने के लिए तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यह परीक्षा 45 मिनट की रही। जिसमें 50 वैकल्पिक सवाल पूछे गए थे। इन विद्यालयों में कक्षा 12वीं गणित विषय के विद्यार्थियों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसमें जेईई, एनसीआरटी, सैट, यूपी बोर्ड तथा आईएमओ स्तर के संबंधित सवाल शामिल किए गए थे। वाराणसी में आयोजित होने वाले आईएमएस इंजीनियरिंग कालेज गाजियाबाद और अमर उजाला सुपर स्टूडेंट की फाइनल प्रतियोगिता में टॉप फाइव बच्चों को सर्टिफिकेट के साथ एक लाख रुपये तक के नकद पुरस्कार पाने का मौका मिलेगा।

आईएमएस इंजीनियरिंग कालेज गाजियाबाद के डाइरेक्टर डा. श्रवण मुखर्जी का मानना है कि शिक्षा में उत्कृष्टता के लिए विज्ञान संबंधी विषयों विशेषकर गणित पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसी उद्देश्य के साथ सुपर स्टूडेंट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। परीक्षा में पंजीकरण कराने के लिए विद्यार्थी 9266101155 पर मिस्ड काल कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 9839933379 पर प्रात: 11 बजे से शाम छह बजे तक काल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन विद्यालयों में आज होगी परीक्षा
01. केंद्रीय विद्यालय जीराबस्ती।
02. सेंट जेवियर्स स्कूल धरहरा।
03. ज्ञानपीठिका सीनियर सेकेंडरी स्कूल जीराबस्ती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें