बलिया। समीर सेवा संस्थान की ओर से आयोजित जरा याद करो कुर्बानी यात्रा एक नवंबर को जिले के शहीद पार्क से आरंभ होगी और 26 नवंबर को मुंबई में पहुंचकर समाप्त होगी। यह जानकारी देते हुए यात्रा के संचालक संग्राम सिंह तोमर ने बताया कि इसका उद्देश्य मुंबई में हुए आतंकवादी हमले में शहीद जवानों के बारे में आम जनता को बताना है। इसके साथ ही जवानोें के बलिदान और त्याग की जानकारी दी जाएगी और युवाओं को राष्ट्रभक्ति के लिए प्रेरित किया जाएगा। बताया कि यात्रा में अरविंद कुमार सिंह, ओमप्रकाश सिंह भी शामिल हैं।