फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब गरीब बेटियों की शादी कराएगी सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
चितबड़ागांव। अब गरीबों की बेटियों की शादी सरकार कराएगी। दौरी से लेकर फर्नीचर तक का हर खर्चा सरकार वहन करेगी। उक्त बातें चितबड़ागांव के दुर्गा मंदिर परिसर स्थित रामलीला मंच पर आयोजित समारोह में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपने छह माह के कार्यकाल में गरीबों के कल्याण के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का ऐलान किया है । परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को स्कूल ड्रेस प्रदान किया है तथा जाड़े के मौसम को देखते हुए दो स्वेटर, और दो जोड़ी मोजा जूते के साथ बच्चों को दिया जाएगा। उन्होंने राजभर समुदाय से योगी सरकार का सहयोग करने तथा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभ उठाने की अपील की। कार्यक्रम में राजेश तिवारी धीरज सिंह, प्रदेश अध्यक्ष, आनंद मिश्रा, लक्ष्मण तिवारी, मुन्ना राजभर, हरिनारायण राजभर, दिनेश राजभर, सुरेंद्र चौधरी, बंगाली रावत तथा छोटे लाल राजभर ने संबोधित किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक बंटी सैनी ने कैबिनेट मंत्री सहित सभी आगंतुकों को माला पहनाकर स्वागत किया। मंच का संचालन श्रीनिवास राजभर तथा अध्यक्षता बंटी सैनी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें