बलिया। सांसद भरत सिंह ने सोमवार को नई दिल्ली में भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलौत से मिलकर बलिया के दिव्यांग जनों को कृत्रिम सहायक यंत्र के वितरण के लिए कैंप के आयोजन का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि 2015 बलिया में दिव्यांग जनों के लिए कैंप का आयोजन किया गया था, जिसमें जनपद के दिव्यांगों को 90 लाख के लागत के करीब सहायक कृत्रिम यंत्रों का वितरण किया गया था। यह कैंप बलिया जनपद में दिव्यांगों के लिए अब तक का सबसे बड़ा कैम्प था। सांसद ने बताया कि उनके निवेदन पर मंत्री गहलौत ने अगले महीने में कैंप आयोजित करवाने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर अरुण सिंह बंटू , सांसद जी के निजी सचिव धर्मेन्द्र सिंह, कमलेश सिंह आदि मौजूद रहे।