बलिया। बलिया हिन्दंी प्रचारिणी सभा की ओर से रविवार को चलता पुस्तकालय के सभागार में महाकवि तुलसीदास जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर डा. शत्रुधभन पांडेय ने तुलसीदास के विपुल साहित्य की विविधता पर प्रकाश डाला। डा. रघुवंश मणि पाठक ने कहा कि तुलसीदार किसान जीवन के कवि थे और अपने युग के विसंगतियों में परंपरा से अलग लोकनायक राम का चुनाव किया। उनके संपूर्ण साहित्य में रामोन्मुख ही तुलसी का जीवन मूल्य है। वक्ताओं ने तुलसीदास के कृति की सराहना की। इस मौके पर त्रिभुवन प्रसाद सिंह, ध्रुवपति पांडेय, डा. राजेन्द्र भारती, प्रो. रामसुंदर राय, राम विचार पांडेय, अशोक, शिवजी पांडेय, नवचंद तिवारी, धर्मनाथ, प्रेमशंकर पांडेय, फतेहचंद आदि थे।
उधर, अखिल भारतीय विकास संस्कृति एवं साहित्य परिषद की ओर से आनंद नगर स्थित कार्यालय पर तुलसीदास की जयंती मनाई गई। इस मौके पर डा. एसपी गुप्ता, श्रीमती मधुमालिनी साहू, आदित्य कुमार अंशु, डा. भोला प्रसाद आगभनेय, डा. सुनील कुमार ओझा, डा. दिनेश ठाकुर, राधिका तिवारी, बब्बन यादव, गणेश यादव, विनय कुमार गुप्त, डा. प्रदीप श्रीवास्तव, दयाशंकर सिंह आदि थे।