फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैरिया विकास खंड में बनेंगे 361 पीएम आवास

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना अंतर्गत बैरिया विकास खंड में 361 आवास बनाए जाएंगे। वहीं अब इस योजना के क्रम में अनिसुचित जनजाति व अल्पसंख्यक आवास के पात्रता के लिए एक भी शेष नहीं रह जाएंगे। इसी के साथ ही अब वर्ष 2011 में किए गए आर्थिक, समाजिक व जातिगत जनगणना में छूटे हुए लाभार्थियों का भी जनगणना की जा रही है, अब इसी जनगणना के आधार पर पात्रों को आवास मिलेगा।
विज्ञापन

इस योजना के अंतर्गत एक भी पक्का का कमरे नहीं होना चाहिए, वहीं इस योजना में शामिल किया जाएगा, उक्त जानकारी खंड विकास अधिकारी बैरिया रामजीत कुमार ने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना अंतर्गत बैरिया ब्लाक के 30 ग्राम पंचायत के लिए लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें अनुसूचित जाति को 234,जनजाति को 28, अल्पसंख्यक को आठ, सामान्य जाति को 91 आवास बनना है। इसी के साथ अब इस योजना का अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक का पात्रता की संख्या समाप्त हो जाएगी। जबकि सामान्य जाति के 274 लोग शेष बच जाएगा। अब वर्ष 2011 में आर्थिक, समाजिक व जातिगत जनगणना के पात्र लोग व उस दौरान छूटे हुए लोगों का जिसका फिलहाल जनगणना कर सूची में शामिल किया जा रहा है उसी को आवास या कोई भी लाभ मिल पायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें