फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज की 19 बसों से घर पहुंचे 562 छात्र, हुए होम क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। रोडवेज की 19 बसों में भर कर बुधवार को प्रयागराज समेत प्रदेश के तीन जनपदों से करीब 562 छात्र-छात्राएं जिले में आये। जिनका स्वास्थ्य परीक्षण करने के उपरांत उन्हें होम क्वारंटीन करा दिया गया। छात्रों के आगमन की सूचना को लेकर जिला प्रशासन पहले से ही अलर्ट मोड में रहा। जिसके तहत रोडवेज के बस अड्डे पर स्वास्थ्य टीमों की तैनाती की गई थी। जिसने सभी का स्वास्थ्य परीक्षण कर बाहर से आने वाले छात्रों को स्वास्थ्य प्रमाण पत्र दिया। इसके उपरांत ग्रामीण अंचलों के छात्रों को बारह बसों के माध्यम से उनके घर को रवाना किया गया।
विज्ञापन

इस संबध में जानकारी देते हुए रोडवेज के एआरएम महेश राय ने बताया कि प्रयागराज, जालौन और कानपुर देहात रोडवेज की 19 बसों में भर कर कुल 562 छात्र-छात्राएं आये थे। जिनमें चार जालौन के, दो कानपुर देहात और 556 छात्र प्रयागराज जनपद के हैँ। इनका सचल मोबाइल स्वास्थ्य दस्ता के डाक्टरों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया। तदोपरांत देहात क्षेत्र के छात्रों को उन्हीं बसों के माध्यम से उनके गन्त्वय को भेजा गया। बताया कि सिंकदरपुर के लिए चार, नगरा के लिए दो, बैरिया व रसड़ा क्षेत्र के लिए तीन-तीन बसें रवाना की गई। एआरएम ने बताया कि प्रत्येक बस में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए महज बीस से 25 छात्रों को सिफ्ट किया गया था।
सचल मोबाइल स्वास्थ्य दस्ता टीम की अगुवाई करने वाले चिकित्सक डा.पीपी सिंह ने बताया कि बाहर से आने वाले सभी छात्रों का गहन स्वास्थ्य परीक्षण और थर्मल स्क्रीनिंग की गई। बताया कि जांच के दौरान टीम को कोई भी संदिग्ध मरीज नहीं मिला। स्वास्थ्य टीम में एलटी वीरेंद्र सिंह, नर्स स्मिता सिंह, दिव्या सिंह आदि शामिल रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें