फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 80 महिलाओं के हाथों बन रहे 55,500 तिरंगा झंडे

विज्ञापन
तिरंगा झंडे की सिलाई करती स्वयं सहायता समूह की महिलाएं। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बलिया। जिला नगरीय विकास अभिकरण के तहत दिशा क्षेत्र स्तरीय सेवा समिति, टैगोर नगर से जुड़ी आठ महिला स्वयं सहायता समूहों की 80 महिलाएं स्वतंत्रता दिवस के लिए तिरंगा झंडे बनाने में जुटी हैं। इनमें आशा, लक्ष्मी, जय भीम, गरिमा, गायत्री, किरन, नारी शक्ति और सृष्टि स्वयं सहायता समूह शामिल हैं। प्रत्येक समूह में 10-10 महिलाएं कार्यरत हैं, इस तरह कुल 80 महिलाएं तिरंगा बनाने में लगी हुई हैं। कुल 55,500 तिरंगों के लक्ष्य में अब तक 5,000 तैयार हो चुके हैं। प्रत्येक तिरंगे का आकार 30 इंच गुणे 20 इंच और कीमत 20 रुपये तय की गई है। समूह की महिलाओं की ओर से तैयार होने वाले तिरंगे की दो नगर पालिकाओं समेत 12 निकायों में आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन

नगरवार लक्ष्य के अनुसार बलिया नगर पालिका को सबसे अधिक 20,000 तिरंगे दिए जाएंगे, जबकि नगर पालिका रसड़ा व नगर पंचायत बैरिया को 5,000-5,000, और बांसडीह, बेल्थरारोड, चितबड़ागांव, मनियर, सहतवार व सिकंदरपुर नगर पंचायत को 3,000-3,000 तिरंगा झंडे देने का लक्ष्य मिला है। जबकि नगर पंचायत रेवती के लिए 3,500, नगरा और रतसर कलां नपं को 2,000-2,000 तिरंगे बना कर आपूर्ति की जाएगी। डूडा के प्रभारी पीओ सुभाष कुमार ने बताया कि यह अभियान न केवल राष्ट्रीय पर्व की गरिमा बढ़ाएगा, बल्कि महिला समूहों को आर्थिक सशक्तीकरण का अवसर भी प्रदान करेगा।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें