फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 22 थानों में आए 547 वादी, 314 को मिली मुकदमों की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद के 22 थानों पर मंगलवार को वादी दिवस मनाया गया। इस दौरान 547 मुकदमे में वादियों को नोटिस देकर बुलाया गया था, जिसमें 314 वादियों द्वारा संबंधित थानों पर आकर अपने मुकदमे से संबंधित समस्याओं से अवगत कराया गया। एसपी विक्रांत वीर ने कोतवाली व बांसडीह रोड थाने पर वादियों की समस्या जाना और मुकदमे की प्रगति के बारे में उपस्थित विवेचक ने जानकारी दी। एसपी के समक्ष छह वादी अपने मुकदमे के संबंधित पहुंचे उन्होंने सभी को संतुष्ट किया और विवेचकगण को निष्पक्ष व त्वरित आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी रसड़ा मो. फहीम कुरैशी थाना रसड़ा में, क्षेत्राधिकारी थाना सिकन्दरपुर में उपस्थित रहकर वादियों की समस्याओं को सुना और शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया।
विज्ञापन

बैरिया में डीआईजी आजमगढ़ के निर्देश पर मंगलवार को बैरिया में एडिशनल एसपी विवेक त्रिपाठी ने 50 से अधिक वादियों ने अपने मुकदमे की स्थिति के बारे में जानकारी ली। एडिशनल एसपी ने संबंधित विवेचक से मुकदमा वादी का वार्ता कराकर आठ मुकदमों का मौके पर निस्तारण भी कराया गया। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी उस्मान, एसएचओ रामायण सिंह, चौकी प्रभारी सुरेमनपुर अशोक कुमार राम, वरिष्ठ उप निरीक्षक सुशील कुमार द्विवेदी के साथ-साथ पुलिस विभाग के मातहत भी मौजूद रहे।
दूसरे मंगलवार को आयोजित होगा वादी दिवस
संपूर्ण समाधान दिवस व थाना समाधान दिवस की तर्ज पर पुलिस वादी दिवस का आयोजन प्रत्येक मंगलवार को करेगी। इसके लिए पुलिस महानिरीक्षक आजमगढ़ वैभव कृष्ण ने विधिवत रोस्टर तय किया है। रोस्टर के अनुसार प्रथम मंगलवार को आजमगढ़ मुख्यालय पर, द्वितीय मंगलवार को बलिया में और तीसरे मंगलवार को मऊ जनपद में वादी दिवस का आयोजन किया जाएगा। चौथा मंगलवार हर जनपद के पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में वादी दिवस आयोजित होगा। वादी दिवस पर एडिशनल एसपी, सीओ भी उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन

छह वादियों ने ली मुकदमे की जानकारी
लालगंज में वादी दिवस पर मंगलवार को दोकटी थाने पर वादियों को बुलाकर जांच के विषय में बात किया गया। थानाध्यक्ष सहित सभी उपनिरीक्षकों ने जो जिन मुकदमों की जांच अधिकारी रहे उनसे वादियों ने जानकारियां लीं और दीं। थाना पर पहुंचने वाले वादियों में रेखा देवी, देवेंद्र यादव, आशुतोष, प्रिंस कुमार, शैलेंद्र यादव, बड़क चौधरी आदि ने अपने-अपने मुकदमे से संबंधित जांच अधिकारियों से बात की। थानाध्यक्ष मदन पटेल ने बताया कि वादी जांच से संतुष्ट रहे।
वादी दिवस का आयोजन आज से शुरू हो गया है। गंभीर अपराधों के वादी को इस आयोजन में बुलाया जाएगा। इसके लिए तीन दिन पूर्व उन्हें पुलिस नोटिस भेज कर सूचना देगी। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक व विवेचक भी मौजूद रहेंगे।-विवेक त्रिपाठी, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें