फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

530 कुंतल धान की बीज जल्द होगी उपलब्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया जिला कृषि विभाग खरीफ की तैयारियों में जुट गया है। किसानों के लिए आधार व प्रमाणित बीज उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। महीन व मोटा किस्म के पांच अलग अलग प्रजातियों के कुल 530 कुंतल धान बीज की डिमांड की गई है जो जल्द उपलब्ध हो जाएगा।
विज्ञापन

लॉकडाउन में सरकार की ओर से कृषि कार्य को लेकर राहत दी गई है। खरीफ में खासकर धान की फसल के लिए नर्सरी तैयार करनी होती है जो 21 से 30 दिनों में तैयार होती है और इसके बाद किसान नर्सरी से बीजड़े निकाल धान की रोपाई करते हैं। जिले के कई इलाकों में रोहिणी नक्षत्र में ही नर्सरी डालने का काम शुरू हो जाता है जो मई माह के अंतिम सप्ताह से आरंभ होता है। इसको देखते हुए कृषि विभाग ने भी तैयारी तेज कर दी है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि महीन व मोटा किस्म के आधार व प्रमाणित बीज की डिमांड की गई है जो एक-दो दिनों में जनपद को उपलब्ध हो जाएगी। इसमें सीओ 51 महीन धान की आधार बीज है जिसकी पैदावार 60 कुंतल प्रति हेक्टेयर है। इसके अलावा मालवीय सुगंधा 105 महीन धान की पैदावार प्रति हे. 60 कुंतल, सियाटस वन महीन धान की पैदावार प्रति हे. 60 कुंतल, पंत 24 मध्यम महीन धान की पैदावार प्रति हे. 60 कुंतल तक है तथा एनडीआर 2064 मोटा धान की पैदावार 70 कुंतल प्रति हे. हैं, इनके प्रमाणित बीज होंगे। बताया कि कुल 530 कुंतल बीज जल्द उपलब्ध होंगे। यह बीज किसानों को 50 फीसदी अनुदान पर उपलब्ध कराए जाएंगे। हालांकि किसानों को पूरा मूल्य देना होगा और अनुदान की राशि उनके खाते में वापस की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें