फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिक उम्र के छात्र को परीक्षा से किया गया निष्कासित, तीन को चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। यूपी बोर्ड में मुख्य विषयों की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं, इसी के साथ ही नकलमाफिया अपने हाथ दिखाने लगे हैं। सुबह की पाली में एक केंद्र पर उड़ाका दल ने जांच के दौरान अधिक उम्र के छात्र को परीक्षा देते पकड़ा और निष्कासित कर दिया। इसी तरह एक केंद्र पर उड़ाका दल ने परीक्षार्थियों को वैध पहचान पत्र के साथ आने की चेतावनी दी और संबंधित स्कूल के प्रधानाचार्य से स्पष्टीकरण मांगा है। सुबह की पाली में हाईस्कूल अंग्रेजी की परीक्षा के लिए कुल 84083 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। परीक्षा में 67689 परीक्षार्थियों ने ही परीक्षा दी, जबकि 16394 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इसी तरह सुबह की पाली इंटर वाणिज्य के कुल 13 विषयों की परीक्षा के लिए कुल 1149 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। कुल 989 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 160 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

गुरुवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल अंग्रेजी की परीक्षा को देखते हुए सभी जोनल मजिस्ट्रेट केंद्रों पर चक्रमण करते रहे। एसडीएम सदर अश्विनी कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि उन्होंने शिवपुर परीक्षा केंद्र का जायजा लिया। जिला मुख्यालय से काफी दूर होने के कारण वहां पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उधर, प्रधानाचार्य अतुल तिवारी के नेतृत्व में गठित उड़ाका दल ने रामधनी सिंह कुंवर इंटर कालेज गोपालपुर चिलकहर परीक्षा केंद्र का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एक 30 वर्षीय परीक्षार्थी को परीक्षा देते पकड़ा और उसे परीक्षा से निष्कासित कर दिया। इसके बाद उड़ाका दल ने गांधी इंटर कॉलेज चिलकहर का निरीक्षण किया जहां हरिपुर इंटर कॉलेज जिगनी गड़वार के छात्र परीक्षा दे रहे थे। इस केंद्र पर तीन परीक्षार्थियों के पास वैध फोटो पहचान पत्र नहीं होने पर अगली परीक्षा में वैध फोटो पहचान पत्र के साथ उपस्थित होने की चेतावनी दी। उड़ाका दल ने हरिपुर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य को भी कारण स्पष्ट करने का निर्देश दिया गया। क्योंकि वह संस्थागत छात्र हैं और परीक्षार्थियों की उम्र 25 वर्ष से ज्यादा है और परीक्षार्थियों ने अपना निवास बिहार बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें