फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागार की उपलब्धता पर डीएम व मुख्य कोषाधिकारी को दिया धन्यवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सेवा निवृत्त कर्मचारी/ अधिकारी समन्वय समिति की बैठक गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें सभागार की उपलब्धता पर जिलाधिकारी व मुख्य कोषाधिकारी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इसके अलावा पेंशनरों की समस्याओं को निस्तारण करने पर चर्चा हुई। अध्यक्ष बरमेश्वर नाथ पांडेय ने कहा कि लोक सभा निर्वाचन के उपरांत नई सरकार के गठन के बाद केंद्र व राज्य सरकार से संबंधित मांगपत्र जिलाधिकारी के माध्यम से प्रेषित किया जाएगा। इसमें पेंशनधारियों की समस्याओं सहित पेंशन बहाली करने की मांग शामिल होंगे। कहा कि सर्वोच्च न्यायालय का कहना है कि किसी संविधान के अंतर्गत सांसद व विधायकों को पेंशन दी जा रही है। वहीं उच्च न्यायालय की न्याय मूर्ति सुधीर अग्रवाल और राजेंद्र कुमार की पीठ का निर्णय है कि नई पेंशन स्कीम इतनी ही अच्छी है तो सांसदों व विधायकों पर भी लागू किया जाए। इस मौके पर सुरेंद्र नाथ सिंह, उषा गुप्ता, मुरलीधर सिंह, अनिरुद्ध सिंह, एचएन पांडेय, भिखारी राम यादव, अमावस राम यादव, ई. जगदीश शर्मा, कामता पांडेय, प्रभुनाथ पांडेय, रविंद्र नाथ श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें