फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुगतान को लेकर ग्राहकों ने बैंक पर किया हंगामा, प्रबंधक ने कराया शांत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। भारतीय स्टेट बैंक की स्थानीय शाखा में कर्मचारियों की कमी के कारण भुगतान न मिलने पर ग्राहकों ने हो हल्ला मचाना शुरू कर दिया। हालांकि शाखा प्रबंधक ने खुद काउंटर से भुगतान कर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि शाखा में मुख्य कैश काउंटर से रुपयों के जमा और निकासी का कार्य हो रहा था और बैंककर्मियों ने शाम चार बजे के बाद काम करने से मना कर दिया। इसके कारण लाइन में खड़ी महिला ग्राहकों ने हंगामा खड़ा कर दिया। आक्रोश को देखते हुए कर्मचारियों के अभाव में प्रबंधक विनय कुमार गुप्त ने स्वयं भुगतान का कार्य शुरू कर दिया, तब ग्राहकों का गुस्सा शांत हो सका। भुगतान का कार्य शाम लगभग छह बजे तक चला। इस बाबत शाखा प्रबंधक गुप्त ने बताया कि शाखा में कर्मचारियों के अभाव के कारण और सीएसपी के सेंटर बंद हो जाने से आए दिन ग्राहकों के आक्रोश का शिकार होना पड़ रहा है। प्रतिदिन शाखा में एक हजार की संख्या में लोगों का आनाजाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें