फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसुविधाओं के लिए गंभीर नहीं है सरकार : संग्राम

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। समाजवादी पार्टी के घेरा डालो-डेरा डालो आंदोलन के तहत पूर्व मंत्री नारद राय के नेतृत्व में सोमवार को कार्यकर्ताओं ने सीएमओ कार्यालय के समक्ष धरना दिया। इस दौरान प्रदेश सरकार पर जिले के विकास में उदासीनता का आरोप लगाया। कहा कि अस्पताल में जनसुविधाओं का टोटा है। इसके लिए जिम्मेदार सीएमओ और सीएमएस के खिलाफ 21 जनवरी से बड़ा संग्राम छेड़ा जाएगा।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव ने कहा कि पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने जिले में ट्रामा सेंटर, डायलसिस, डिजिटल एक्सरे, सीटी स्कैन की सुविधाएं देकर विकास के पथ से जोड़ने का काम किया था। इसके लिए उपकरण भी आकर रख दिए गए हैं, लेकिन वर्तमान सरकार के उदासीन रवैये के चलते यह सुविधाएं आज तक मरीजों को नहीं मिल पाई है। जिला अस्पताल एवं जिले के सीएचसी, पीएचसी का बुरा हाल है। जिले के प्रभारी पूर्व मंत्री रामभुवाल निषाद ने कहा कि बीजेपी के राज में केंद्र और प्रदेश सरकार पूरी तरह से संवेदनहीन हो चुकी है। जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं रह गया। पूर्व मंत्री नारद राय द्वारा जनहित में चलाए जा रहे धरना- प्रदर्शन को निर्णायक जंग के रूप में लड़ना होगा।
पूर्व मंत्री नारद राय ने कहा कि जनसुविधाओं को उपलब्ध कराने के लिए जब से राजनीति में आया हूं, संघर्ष करता रहा हूं। काफी मेहनत के बाद जिला अस्पताल में पूर्व सीएम अखिलेश यादव से कहकर सुविधाएं दिलाई थी। जिसे आज तक पूरा नहीं किया गया। यह प्रदेश सरकार की उदासीनता का नतीजा है। अफसरों के भ्रष्टाचार के चलते डायलसिस, डिजिटल एक्सरे, सीटी स्कैन की सुविधाएं नहीं शुरू कराई गई। जिले का करोड़ों रुपये हजम कर लिया गया। चेतावनी देते हुए कहा कि यह आंदोलन तब तक चलेगा, जबतक हमारी मांगों को पूरा नहीं कर दिया जाता है। इस मौके पर राजकुमार पांडेय, अखिलेश सिंह, हरिशंकर राय, शंभू चौरसिया, शकील खां, पल्लू जायसवाल, शिप्रांत सिंह, रोहित चौबे, हरेंद्र गोंड, आशुतोष ओझा, राणा प्रताप सिंह, सुशील पांडेय कान्हजी, जमाल आलम, अजय यादव, राजन कन्नौजिया आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें