फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम के आदेश का बैरिया व सिकंदपुर के चालक दिखा रहे ठेंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिलाधिकारी के निर्देश पर पिछले शनिवार से नगर के सभी सवारी वाहनों का स्टैंडों शहर से बाहर कर दिया गया था। जिसका पहले दिन वाहन स्वामियों ने अक्षरश: पालन किया। लेकिन दूसरे दिन से बैरिया मार्ग पर चलने वाले टेंपो चालकों ने स्टेशन व मालगोदाम पर कब्जा जमाए रखा। उधर, कुंवर सिंह चौराहे के पास सिकंदरपुर जाने वाले बस चालकों ने कब्जा जमा लिया है। जबकि महुआ मोड़ स्टैंड के वाहन स्वामी एनसीसी तिराहा पर सवारी बैठाने की मांग को लेकर आंशिक रूप से धरना दे रहे हैं। हालांकि अन्य स्टैंडों पर वाहन स्वामियों ने डीएम के आदेश का पालन किया। वहीं स्टैंड बाहर स्थापित होने से नगर में जाम से काफी राहत मिल रही है।
विज्ञापन

मालूम हो कि डीएम के निर्देश पर 14 दिसंबर को एआरटीओ आंजनेय सिंह, सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह, यातायात प्रभारी सुरेश चंद्र द्विवेदी ने नगर के सभी स्टैंडों पर जाकर वाहन स्वामियों से जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित नए स्टैंड से वाहन संचालन करने का निर्देश दिया था। निर्देश के क्रम में 15 दिसंबर की सुबह से ही नगर के सभी वाहन नए स्टैंड से संचालित हुए। जिसमें बहेरी स्टैंड से रसड़ा, चितबड़ागांव, फेफना, भरौली, बक्सर आदि को जाने वाले सवारी वाहन माल्देपुर मोड़ से सकुशल संचालित हुआ। वहीं, शीशमहल से हल्दी, रामगढ़, बैरिया आदि को जाने वाले सवारी वाहन कदम चौराहा से आगे से संचालित हुआ। जबकि महुआ मोड़ से बांसडीहरोड, सहतवार, रेवती, बांसडीह, मनियर आदि को जाने वाले सवारी वाहन तीखमपुर स्थित पालीटेक्निक स्कूल के पास से संचालित हुआ। पीडब्लूडी से सुखपुरा, खेजुरी, सिकंदरपुर, बेल्थरारोड आदि को जाने वाले वाहन बहादुरपुर पुलिया से आगे से संचालित हुआ। लेकिन बैरिया मार्ग पर चलने वाले टेंपो चालकों व बस मालिकों ने मनमानी ढंग से स्टेशन, मालगोदाम व जापलिनगंज स्थित दुर्गा मंदिर पर सवारी को बैठाने का काम कर रहे हैं। उधर, कुंवर सिंह चौराहे पर सिकंदरपुर जाने वाले बस चालक सवारी बैठाने का काम कर रहे हैं। जिससे बैरिया तथा सिकंदरपुर मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें