फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ददरी मेला के दंगल में जिला केशरी बने सर्वेश पहलवान

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। ऐतिहासिक ददरी मेला के भारतेंदु मंच पर आयोजित दंगल प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए पहलवानों ने अपने-अपने दांवपेंच का प्रदर्शन किया। इस मौके पर कई जोड़ियों की कुश्ती के बाद जिला केशरी को चुनाव किया गया। जिसमें रसड़ा के सर्वेश पहलवान को जिला केशरी का खिताब सौंपा गया। जबकि उपविजेता ताड़ीबड़ागाव के प्रदुम्न रहे। इस मौके पर कुल 16 जोड़ी पहलवानों ने अपने-अपने दांवपेंच का प्रदर्शन कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं इस बार महिला पहलवानों ने भी दंगल में भाग लिया।
विज्ञापन

दंगल प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न हिस्सों से आए पहलवानों में रसड़ा, ताड़ीबड़ागांव, चिलकहर, खटंगी, नगरा, सहित विभिन्न अखाड़ों के पहलवान आए थे। अपने-अपने भारवर्ग में पहलवानों ने दांवपेंच दिखाए। आजमगढ़ से आए कोच रामसजावन यादव ने कुश्ती लड़ रहे पहलवानों को राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय नियमों का हवाला देते हुए बहुत ही सहज तरीके से कम समय मेें कुश्ती कराया। अंत में जिला केशरी के खिताब से रसड़ा के सर्वेश पहलवान को नवाजा गया। जबकि उपविजेता रहे ताड़ीबड़ागांव के प्रदुम्न को भी दूसरे स्थान का शील्ड मुख्य अतिथि नगर पालिका रसड़ा के अध्यक्ष प्रतिनिधि वशिष्ठ नारायण सोनी तथा नगर पंचायत चितबड़ागांव के पूर्व चेयरमेन आदित्य नारायण कनकन के साथ नगर पालिका अध्यक्ष अजय कुमार ईओ डीके विश्वकर्मा ने प्रदान कर सम्मानित किया। संचालन अशोक कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर दर्शकों ने पहलवानों का उत्साहवर्धन किया। कु्श्ती के दौरान पंडाल दर्शकों से भरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें