फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलेंडर फटने उड़ा किचन का शेड, गाय झुलसी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड/भीमपुरा। भीमपुरा थाना क्षेत्र के सेमरी ग्राम में गुरुवार को घर के किचन में रखा सिलेंडर अचानक फट गया। आवाज सुन लोगों की नींद खुल गई और किसी अनहोनी की आशंका से लोग भयभीत हो उठे। सिलेंडर में विस्फोट से किचन के शेड उखड़ गए, और दीवार भरभरा गया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, फिर भी इस दौरान बगल में बंधी गाय गंभीर रूप से झुलस गई, तथा बाइक के परखच्चे उड़ गए। किचन के पास रखा धान, चावल, गेहूं तथा किचन संबंधी बर्तन और अन्य सामान जल कर नष्ट हो गया।
विज्ञापन

सेमरी ग्राम में सुरेमन शर्मा का घर है। बुधवार की रात किचन में गैस सिलेंडर के निकट लकड़ी पर खाना बनाया गया था, जिससे आग के ताप से सिलेंडर गर्म होने लगा। गुरुवार को प्रात: तीन बजे आग के ताप से गर्म सिलेंडर अचानक फट गया, जिससे किचन ध्वस्त हो गया। संयोग रहा कि गृह स्वामी का परिवार किचन से दूर कमरे में सो रहा था। घर में अचानक विस्फोट से पूरे गांव में खलबली मच गई और ग्रामीणों का हुजूम घटनास्थल पर उमड़ पड़ा। हादसे में झुलसी गाय का इलाज चल रहा है। इस दौरान किचन के बाहर रखा बाइक के पार्ट्स बिखर गए। घटना में किसी के हताहत की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें