फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में नहा रहा किशोर डूबा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। दोकटी थाना क्षेत्र के सती घाट पर शनिवार की देरशाम दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन कर गंगा स्नान करते समय एक किशोर गंगा नदी में डूब गया। सूचना पर पहुंचे दोकटी एसओ दिग्विजय सिंह ने रात में ही गोताखोरों को बुलाकर डूबे किशोर को खोजवाया। घंटों प्रयास के बाद रविवार की भोर में गोताखोरों ने किशोर का शव खोज निकाला।
विज्ञापन

दोकटी थाना क्षेत्र के रामपुर (बाजिदपुर) निवासी गुड्डूू 16 पुत्र अखिलेश यादव दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन के लिए गांव के युवकों के साथ सती घाट पर पहुंचा था। विसर्जन के बाद दो युवक गंगा नदी में नहाने लगे। इसी बीच गुड्डूू का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया तथा डूब गया। गंगा में स्नान कर रहे लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने रात में ही रेवती से गोताखोर बद्री, श्रवण, रामअवध, रमेश, जितेंद्र, सुभाष,लालबहादुर को बुलाया। काफी खोजबीन के बाद रविवार को भोर करीब साढ़े पांच बजे शव को निकाला गया। पुलिस ने पंचनामा कर शव को अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें