बलिया। जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शनिवार को सपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आजमगढ़ में किए जा रहे एक्सप्रेस-वे के शिलान्यास का पुरजोर विरोध किया गया। इसके साथ कार्यकर्ताओं ने टीडी कालेज चौराहे पर देश के प्रधानमंत्री का पुतला फूंका।
सपा केयुवा नेता सरफराज खान मिंटू ने बताया कि बलिया के बिना पूर्वांचल की कल्पना नहीं हो सकती। लेकिन आज बहु प्रतीक्षित प्रोजेक्ट पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को बलिया से न जोड़ा जाना एक बार फिर से बागी और वीरों की धरती के साथ छलावा है। वहीं राहुल राय ने बताया कि पूर्वांचल का अंतिम छोर बलिया होने केनाते इसको जोड़ा जाना नितांत ही आवश्यक था। लेकिन मनोज सिन्हा जैसे ओछी मानसिकता के जनप्रतिनिधि केकारण आज ये दिन देखने को मिल रहा है। कहा कि बलिया की जनता अब धीरे-धीरे समझ चुकी है। 2019 का इंतजार कर रही है। इस मौके पर इम्तियाज अहमद, रणवीर यादव, राहुल गुप्त, राकेश यादव, सुशील यादव छोटू, अवनीश मिश्र, राहुल गुप्त, राकेश यादव आदि रहे।