सिकंदरपुर (बलिया)। पुलिस चौकी प्रांगण में महावीरी झंडा रथयात्रा त्योहार के मद्देनजर रविवार की रात निकलने वाले तीसरे भरत अखाड़ा जुलूस को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। जिसमें हिंदू व मुस्लिम धर्म के जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ नगर के गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान सीओ ने शांतिपूर्वक जुलूस निकालने का आह्वान किया। कहा कि अराजकता फैलाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
मालूम हो कि बीते गुरुवार को लक्ष्मण जुलूस के दौरान कुछ अराजकतत्वों ने शांति व्यवस्था में खलल डालने की कोशिश की थी। जिसमें क्षेत्राधिकारी को भी चोट आई थी। प्रशासन नेे दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस घटनाक्रम के बाद नगर के कुछ लोगों में पुलिस प्रशासन को लेकर रोष हो गया। इस स्थिति को सामान्य करने व आपसी सामंजस्य को बहाल करने के उद्देश्य से बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर सीओ विजय प्रताप यादव ने अनुरोध किया शांतिपूर्वक जुलूस निकालें, अफवाहों पर ध्यान न दें, माहौल खराब करने वाले व्यक्ति के बारे में तत्काल सूचना दें। ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सकें। वहीं पूर्व नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि संजय जायसवाल, भीष्म यादव, प्रमोद गुप्ता, बिहारी पांडेय, बैजनाथ पांडेय, मदन राय, मिठाईलाल, जयराम पांडेय, जीतन पांडेय, लाल बचन वर्मा आदि ने महावीरी झंडा रथयात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से निकालने, कानून व्यवस्था को कायम बनाए रखने और आपसी सद्भाव को स्थापित करने के लिए नगरवासियों से अपील किया। बैठक में राजू पांडेय प्रधान, रोहित कुमार वर्मा, खुर्शीद नेता, लाल बच्चन प्रजापति, जावेद इकबाल, मास्टर ऐनरूल हक, अहमद अंसारी, नवरूल बारी, भैरव वर्मा, हाफिज इलियास, मनोहर बाबा, राजेश वर्मा, जसवंत मौर्या, जितेश वर्मा, राजकुमार भारद्वाज, मुन्ना हाशमी, नादिर मेंबर, डब्ल्यू गुप्ता, वीरा यादव आदि रहे। संचालन थानाध्यक्ष अनिल चंद तिवारी ने किया।