फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरीद में अनियमितता मिली तो दोषी जाएंगे जेल...

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने समस्त क्रय केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिया कि खरीद में किसी भी स्तर पर अनियमितता बर्दास्त नहीं की जाएगी। ऐसा करने वालों पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। गुरूवार को क्रय केंद्रों के निरीक्षण के दौरान डीएम ने डिप्टी आरएमओ नरेंद्र तिवारी व अन्य केंद्र प्रभारियों को अंतिम चेतावनी दी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने हनुमानगंज ब्लॉक के भगवानपुर व गड़वार ब्लॉक के नवादा में चल रहे क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। दोनों जगह न तो सही तरीके कागजात मेंटेन मिले और न ही पेमेंट का स्पष्ट विवरण उपलब्ध था। जिलाधिकारी ने दोनों प्रभारियों को सुधार की अंतिम चेतावनी देते हुए कहा कि अगर तनिक भी गड़बड़ी मिली तो सीधे मुकदमा दर्ज होगा। भगवानपुर केंद्र पर पहुंचे जिलाधिकारी ने एक किसान को फोन लगाकर खरीद का सत्यापन किया तो पाया कि उसने 50 कुंतल गेहूं बेचा है। जबकि कागज में 100 कुंतल खरीद दिखाई गई थी। किसानों का भुगतान भी समय से नहीं होने की बात सामने आई। इस पर नाराज जिलाधिकारी ने कहा कि जब धनराशि है तो पेमेंट लंबित क्यों है? क्रय केंद्र प्रभारी को अंतिम मौका देते हुए शुक्रवार को सभी भुगतान करने का निर्देश दिया। इसके अलावा प्रतिदिन के भुगतान की आरटीजीएस भी उपलब्ध रखने को कहा। जब नवादा क्रय केंद्र पर गये तो वहां की स्थिति कुछ अजीब मिली। उन्हें समझ में ही नहीं आ रहा था कि आखिर यहां का जिम्मेदार प्रभारी कौन है ? खरीद का काम देख रहे व्यक्ति से जब जिलाधिकारी ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने वहां के प्रभारी व सचिव का नाम मोनू राय बताया। एक किसान के पास खतौनी में काफी कम खेत था और 60 कुंतल गेहूं केंद्र पर लाया था। गड़बड़ी की आशंका पर जिलाधिकारी ने डिप्टी आरएमओ नरेंद्र तिवारी को निर्देश दिया कि तत्काल मामले की विधिवत जांच कर शाम तक रिपोर्ट देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें