फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एससी एसटी का विरोध करना मूर्खता

विज्ञापन
विज्ञापन
जय सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सोमवार को ब्लाक मुख्यालय पर संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर और सदर विधायक आनंद स्वरूप शुक्ल ने संयुक्त रूप दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात कार्यकर्ताओं ने 51 किलो का माला पहनाकर मुख्य अतिथि और सदर विधायक का स्वागत किया।
विज्ञापन

अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि एससी एसटी एक्ट की आड़ में कई बार गलत तरीके से भी फंसाया जाता है, जो ठीक नहीं है। लिहाजा सुप्रीम कोर्ट का निर्णय सही है। इसका विरोध करना मूर्खता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा जगत में राजभर बिरादरी पहले काफी पिछड़ा हुआ था, लेकिन आज भाजपा सरकार ने शिक्षा के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया है। उन्होंने कहा कि राजभरों को उनका वाजिब हक दिलाने के लिए आगामी 10 अप्रैल को हम अपनी दमदारी पेश करेंगे।
विधायक आनंद स्वरूप शुक्ल ने कहा कि उप्र में ओमप्रकाश राजभर का सरकार बनाने में बड़ा योगदान रहा है। आज पूरे प्रदेश में सिर्फ भाजपा की लहर चल रही है। हरेंद्र राजभर, स्वामीनाथ साहनी, विजयानंद मिश्र, विशुदेव राजभर, देवानंद राजभर, बड़ेशलाल चौहान, छात्रनेता नागेंद्र बहादुर झुन्नू , कृष्ण प्रताप याद, विजय राजभर, भीम राजभर उपस्थित रहे। वहीं कार्यक्रम का संचालन सुनील राजभर, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता अजीत कुमार शुक्ल ने किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में पालीटेक्निक तथा गोपाल आईटीआई के छात्रों ने संयुक्त रूप से मंत्री को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें छात्रवृत्ति दिलाने की मांग की। इस पर मंत्री ने आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें