फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक अदालत को लेकर एडीएम ने दिए दिशा निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने 10 फरवरी को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंघल को नोडल अधिकारी नामित करते हुए कहा है कि सभी न्यायालयों में चिन्हांकित वादों की सूचना राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश की वेबसाइट के रिवेन्यु साफ्ट के लिंक लोक अदालत पर उपलब्ध प्रारुप पर कराना सुनिश्चित करें तथा निस्तारण के उपरान्त कार्यवाही का विवरण भी अपलोड कराये। जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग के सभी न्यायिक अधिकारियों को निर्देश दिया है कि अपने-अपने विभाग से संबंधित मामलों को चिन्हांकित कर अधिक से अधिक वादों का निस्तारण लोक अदालत के माध्यम से निस्तारण कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें