घोघा। शिक्षा क्षेत्र बांसडीह के जूनियर हाई स्कूल पर मेधावी छात्र छात्राओं का एक सम्मान समारोह का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में आयोजित किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए खंड शिक्षाधिकारी ने कहा कि बच्चे कल के भविष्य हैं और आने वाला कल उनका है। प्रतियोगी परीक्षा आयोजन करके बच्चों के अंदर शिक्षा के प्रति जागरूकता एवं प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत करने का यह एक अच्छा साधन है जो एक सराहनीय कदम को प्रदर्शित करता है।
निबंध प्रतियोगिता में प्रथम इरशाद, द्वितीय अरमान, तृतीय रिचा मिश्रा, एवं सुलेख प्रतियोगिता में प्रथम ऋतुराज, द्वितीय सुमन, तृतीय श्वेता पांडेय ने स्थान प्राप्त किया। इन सभी मिठाइयों को मेडल देकर खंड शिक्षा अधिकारी ने सम्मानित किया। इस अवसर पर एबीआरसी एहसानुल हक अंसारी, घनश्याम चौबे, परमहंस मौर्य, सुनंदा मिश्रा, वंदना गुप्ता, सुमित्रा यादव, सुमन, सुरेश वर्मा, मोहम्मद अरशद मोहिनी, रजनीश गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे। समारोह का संचालन नंदलाल मोर्य ने किया।