फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीपापुल निर्माण के समय मजदूर डूबा, शाम तक तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। बैरिया थाना क्षेत्र के नौरंगा पीपापुल पर काम करने के दौरान शुक्रवार की दोपहर मजदूरों के मुखिया राजाराम (50) का पैर फिसल गया, जिससे वह असंतुलित होकर गहरे पानी में चला गया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने जाल डलवाकर घण्टों तलाश की, लेकिन देर शाम तक कही अता-पता नहीं चल सका। राजाराम के डूबने की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और महिलाएं रोती-बिलखती घाट की दौड़ पड़ी। महिलाओं के चित्कार से माहौल गमगीन हो गया था। घटना की जानकारी होते ही क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र सिंह भी मौके पर पहुँच गये और संबंधित अधिकारियों को तलाशने की प्रयास तेज करने व गोताखोरों बुलाने का निर्देश दिया। वहीं, राजा राम के परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि हम इस दु:ख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें