फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने तहसील गेट पर जड़ा ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह। युवा अधिवक्ता चन्द्रशेखर की हत्या की साजिश रचने वालों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अधिवक्ता संघ के बैनर तले अधिवक्ता तहसील गेट बंद कर मंगलवार को धरने पर बैठ गए। इसके बाद पुलिस पहुंची और घंटों मान-मनौव्वल का दौर चला, लेकिन अंतत: नतीजा कुछ भी नहीं निकला। हुसैनाबाद निवासी जिला पंचायत सदस्य व अधिवक्ता चन्द्रशेखर सिंह पिछले महीने 25 अक्टूबर को लगभग पांच बजे अपने घर जा रहे थे। इसबीच रास्ते में उनको लगा कि कोई व्यक्ति हमारी हत्या करने के लिए पीछे लगा हुआ है। इस घटना से भयभीत अधिवक्ता चन्द्रशेखर सिंह ने इसकी जानकारी तहसील अध्यक्ष अधिवक्ता महेश प्रताप सिंह को दी। इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए बलिया बार ने इसकी शिकायत 30 अक्टूबर को जिलाधिकारी बलिया से मिल कर जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए हत्या की साजिश करने वालो की गिरफ्तारी के साथ ही कार्यवाही करने की मांग की थी। लेकिन सुनवाई नहीं हुई । जिससे नाराज अधिवक्ताओं ने मंगलवार को धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी अनिल कुमार, तहसीलदार मुकेश कुमार सिंह व प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्रिपाठी व अधिवक्ताओं के बीच घंटों वार्ता चली। वार्ता के दौरान अधिवक्ताओं ने कहा कि पिछले महीने जो जिलाधिकारी महोदय के यहां प्राथना पत्र दिया गया है। उस पर कार्यवाही की जाय। इस पर कोतवाली निरीक्षक संजय त्रिपाठी ने कहा कि संदेह के आधार पर कई लोगों को थाने लाकर गहन पूछ ताछ की और कइयों पर कानूनी कार्यवाही भी की गई और जांच भी चल रही है।
विज्ञापन

मौके पर संगठन के पूर्व जिला अध्यक्ष मदन लाल वर्मा, तहसील अध्यक्ष महेश प्रताप सिंह, पूर्व अध्यक्ष भानु सिंह, अधिवक्ता प्रभात तिवारी, ज्ञानप्रकाश कुशवाहा, सुरेंद्र यादव, सुरेंद्र वर्मा, मार्कंडेय यादव, मनीष सिंह, अनिल सिंह, दुर्गेश वर्मा, राजू सिंह , अरविंद सिंह, घनश्याम पांडेय, वसंत प्रसाद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें