बलिया। स्टेशन रोड पर एक बार फिर से एनएच 31 पर शराब की माडल शाप सहित अन्य शराब की दूकान खोलने के विरोध में मुहल्लेवासियों एवं दवाकारोबारियों ने शांति मार्च निकाला। जो नगर के चित्तू पांडेय चौराहा होते हुए टीडी कालेज चौराहा होते हुए जिलाधिकारी आवास पहुंचा। जहां जिलाधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।
इस मौके पर मोहल्लेवासियों ने आरोप लगाया कि एनएच 31 पर शराब की दूकान दोबारा खोले जाने से आए दिन हो एक्सीडेंट की घटनाओं में बढ़ोत्तरी होगी। जबकि शासन का निर्देश है कि एनएच और घनी आबादी के पास शराब की दूकाने न खोली जाय। इस मौके पर ज्ञापन सौंपने वालों में अजय तिवारी, हरेराम, आशुतोश, फिरोज अंसारी, अशरफ अंसारी, रजत गुप्ता, समीर अहमद, इमरान अंसारी, आजाद अंसारी, जहीरुल इस्लाम आदि मौजूद रहे। उधर, विशुनीपुर के दवा मंडी के व्यापारी एवं समस्त मुहल्ले वासियों ने शराब की दुकान को घेरकर चक्का जाम करने का निर्णय लिया। कहा कि यदि प्रशासन नहीं चेता और दूकानें खोली गई तो लोग चक्का जाम कर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर गोपाल जी वर्मा, चंदन गुप्ता, आजाद, मुरली वर्मा, विशाल, जाहिद अली, अहमद अंसारी, राजेश गुप्ता, महाजन, शकील अहमद, पूर्व सभासद डॉक्टर शंभूनाथ अग्रवाल, सफी अहमद खान, वेद प्रकाश तिवारी, प्रमोद तिवारी, विनोद तिवारी, परितोष उपाध्याय, मंगलदेव चौबे, मनीष सिंह उज्जैन आदि लोग मौजूद रहे। अध्यक्षता रोशन जायसवाल एवं संचालन अजय तिवारी ने किया।