फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांरपरिक तरीके से की गई मां दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवती। नगर का पारंपरिक दुर्गा विसर्जन जुलूस सोमवार को डीजे, ढोल, तासा एवं विभिन्न झलकियों के साथ निकला। जुलूस अपने निर्धारित मार्ग से होते हुए निर्धारित विसर्जन स्थलों पर पहुंचा। देर शाम तक मूर्ति विसर्जन का क्रम जारी रहा। नगर के दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन परंपरा के अनुसार पहले गुदरी बाजार की मूर्ति नंबर दो बड़ी बाजार के जोड़ा शिव मंदिर स्थित मूर्ति नंबर एक से आकर मिलान किया। यहां से दोनो मूर्तियां बीज गोदाम मार्ग पर जाकर अपने क्रमानुसार लाइन में लग गईं। इसके बाद पुलिस की देखरेख में विभिन्न स्थानों पर स्थापित अन्य19 दुर्गा प्रतिमाएं एक-एक कर बीज गोदाम मार्ग पर लाइन में लगती गईं। अपराह्न दो बजेे दुर्गा विसर्जन जुलूस नगर के उत्तर टोला, पुल, डाकघर, बिचला गढ़, गुदरी बाजार, तिवारी टोला, ठाकुरबारी, रामलीला मैदान, सेनानी पथ, महादेव स्थान, मौनी बाबा, हनुमान मन्दिर, पावर हाउस, बस स्टैंड होते हुए कुछ मूर्तियां दह ताल रेवती तो कुछ कोल नाला एवं एक सरयू नदी में विसर्जित की गईं। एसडीएम बांसडीह लगातार चक्रमण कर स्थिति का जायजा लेते रहे। पुलिस भी लगातार चक्रमण करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें