बलिया। दी सिविल बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम शनिवार को सेंट्रल हाल कचहरी परिसर बलिया में संपन्न हुआ। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि उप्र सरकार विधि व न्याय राज्य मंत्री नीलकंठ तिवारी तथा विशिष्ट अतिथि जनपद न्यायाधीश मोहम्मद असलम व अरूण कुमार त्रिपाठी पूर्व चेयरमैन बार कौंसिल आफ उप्र की उपस्थिति में पदाधिकारियों ने अपने पद और गोपनीयता की शपथ ली।
कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथियों ने अध्यक्ष पद पर देवेंद्र कुमार दूबे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीनानाथ चौरसिया, उपाध्यक्ष फहीम अख्तर, उपाध्यक्ष नवमी वर्मा, आलोक कुमार चौरसिया, महासचिव घनश्याम पांडेय, कोषाध्यक्ष मोहन जी पांडेय, संयुक्त सचिव नंदजी प्रसाद, संयुक्त सचिव मनीष कुमार तिवारी व सदस्य कार्यकारिणी शैलेंद्र नाथ तिवारी, संजय कुमार पांडेय, चंद्रशेखर तिवारी, प्रभाशंकर शुक्ल, सूर्यजीत पांडेय को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि न्याय की जीत दिलाने की जिम्मेदार अहम जिम्मेदारी वकीलों की होती है। इनके बिना कानून का हर अध्याय अधूरा है। लिहाजा मेरी ओर से जिले के समस्त अधिवक्ताओं से ये अपील है कि वे अपने मुवक्किल के साथ हमेशा न्याय करे तथा उन्हें न्याय दिलाने की कृपा करें। इस मौके पर दीप नारायण ठाकुर, परविंदर तिवारी, वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीकांत पांडेय, कलेक्ट्रेट बार के अध्यक्ष रमाशंकर मिश्र, पूर्व अध्यक्ष विनोद सिंह, पूर्व अध्यक्ष रमाशंकर पांडेय, अध्यक्ष श्रीनाथ राय, सुदीप श्रीवास्तव, विनय सिंह, अमित कुमार पांडेय, ओमकार सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।