फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटी समस्याएं आपस में ही निबटा ले: राजमणि

विज्ञापन
विज्ञापन
मनियर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलिया के तत्वावधान में शनिवार को मनियर इंटर कॉलेज के सभा कक्ष में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सिविल जज सीनियर डिविजन राजमणि, प्राधिकरण की सदस्य सपना पांडेय राजेश्वर पांडेय, बांसडीह अनिल कुमार चतुर्वेदी, तहसीलदार लाल बाबू दुबे, क्षेत्राधिकार बांसडीह राम लखन सरोज सहित आदि लोगों ने शिविर में भाग लिया एवं अपने अपने विचार रखे।
विज्ञापन

इस दौरान राजमणि ने कहा कि यदि आप अपना परिवार ठीक ठाक रखेंगे तो समाज भी ठीक रहेगा। लोक अदालत जनता के विवादों, पारिवारिक विवादों के निपटारों के आमली जामा पहनाने के लिए कटिबद्ध है। हम सबका कर्तव्य बनता है कि समाज के छोटी छोटी समस्याओं को मिल बैठकर हल करे, पहले पंचायतों में बैठ कर हल किया जाता था। आज पंचायतें विलुप्त होती जा रही है यह ध्यान में रहे कि मुकदमे कोर्ट में न जाए। इसको ध्यान में रखते हुए समाधान दिवस व लोक अदालत का गठन किया गया। यदि दोनों पक्ष राजी रहे तो वह मिल बैठकर हल हो सकता है। इस मौके पर मनियर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पंचानंद यादव, प्रवक्ता रामेश्वर सिंह, व्यास मुनि उपाध्याय, युवा नेता गोपाल जी, सुनील उपाध्याय, मदन सिंह, कंचन यादव, थानाध्यक्ष शेर सिंह तोमर, राघवेंद्र यादव, लड्डू पाठक, मक्कू लाल सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें