फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश बचाओ देश बनाओ रैली की सफलता की बनाई रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। डाक बंगला पर समाजवादी पार्टी के विधानसभा कार्यकर्ताओं की बैठक शुक्रवार को संपन्न हुई। बैठक में जिला मुख्यालय पर 9 अगस्त को आयोजित देश बचाओ देश बनाओ रैली की सफलता की रणनीति तैयार की गई। वक्ताओं ने प्रदेश एवं केन्द्र सरकार की नाकामियों पर जमकर हमला बोला । कार्यकर्ताओं को सरकार की जन विरोधी नीतियों को जनता के बीच पहुंचाने का आह्वान किया गया ।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक सनातन पांडेय ने कहा कि प्रदेश एवं देश की जनता अपने आप को ठगा सा महसूस कर रही है । आज देश प्रदेश में अघोषित इमरजेंसी लागू है। राष्ट्रवाद के बिना समाजवाद की कल्पना करना ही बेईमानी है। अब समय आ गया है की लोग राष्ट्रवाद की परिभाषा समझेेंगे। उन्होंने कहा की सपा सरकार ने आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है । सपा प्रदेश सरकार की हर नाकामियों के विरुद्ध अब जमकर संघर्ष करेगी । उन्होंने 9 अगस्त क्रांति दिवस पर होने वाले धरना प्रदर्शन में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को पहुंचने का आह्वान किया। इस मौके पर पूर्व विधायक छोटे लाल राजभर, कालिका यादव, जितेंद्र यादव, विजय शंकर ठाकुर, गुलजार अहमद, राम सिंगार यादव, वीरेंद्र यादव, बंधू गोड़, लल्लन यादव आदि लोगों ने विचार व्यक्त किये। अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष विजय शंकर यादव तथा संचालन पुरुषोत्तम यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें