फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर लिए खाद्य पदार्थां के नमूने

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को रेल अधिकारियों की टीम ने खान पान से संबंधित दूकानों की जांच की। डीएमओ उपासना गुप्ता, एईएन आईसी सुबाष, स्वास्थ विभाग के हेल्थ इंस्पेक्टर राहुल गौतम ने चाय, नाश्ता विक्रेता, भुजा विक्रेता व डेयरी पार्लर दूकानों को देखा और सामान परखे। इस दौरान दूकानों की साफ-सफाई व ब्रांडेड सामग्री, एक्सपायरी सामानों की जांच की गई। चाय की दूकान पर दूध ढक कर नहीं रखा गया था, वहीं डेयरी पार्लर से एक किनले पानी का बॉटल व 200 एमएल दूध सेम्पल में लिया गया। जांच टीम ने 1180 रुपये के हिसाब से दो दूकानदारों का चालान काटा। इस दौरान यात्रिओं ने रेल अधिकारियों को शेड से पानी टपकता दिखाया। कांग्रेसी नेता प्रभात सिंह, लक्खी सिंह, धीरज तिवारी आदि ने अधिकारियों से शिकायत किया कि अभी हाल ही में शेड नया लगाया गया ह। अधिकारियों ने यात्रिओं को शेड ठीक कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें