फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कराटे में भृगुनगरी के खिलाड़ियों ने बनाया दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। शिनसिान काई सितारियो कराटे फेडरेशन आफ इंडिया के तत्वावधान में तीसरी आमंत्रण अंतर्राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम 28 से 30 जुलाई तक किया गया। जिसमें भृगुनगरी के कराटेबाजों ने प्रतिभाग किया। जिले के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पदक अपने नाम किया। जिले में पहुंचने पर कराटे प्रेमियों ने जिले के कराटेबाजों का फूल माला से स्वागत किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में नौ से 10 वर्ष के आयुवर्ग में अतुल प्रेमनारायण को कुमिते में एक गोल्ड, आशीष कुमार को काता कुमिते मेें दो गोल्ड, आदित्य कुमार को एक सिल्वर, अभिजीत सिंह को काता कुमिते में दो सिल्वर मेडल प्राप्त हुआ। जबकि 13 से 14 वर्ष आयुवर्ग में युवराज सिंह को एक गोल्ड, शिवांस राय को एक गोल्ड तथा अनमोल तिवारी, विपिन सोनी, कृष्णा सिंह, नितिश पांडेय तथा शेखर राय को एक-एक ब्रांज मेडल मिला।
इसी तरह अनुराग सिंह तथा ऋषभ पासवान को एक-एक सिल्वर मेडल प्राप्त हुआ। 16 से 17 वर्ष आयुवर्ग में प्रीतम वर्मा को एक गोल्ड तथा क्षत्रसाल पासवान को एक ब्रांज मेडल मिला। इस खिलाड़ियों का बलिया माडल रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया। कराटे एसोसिएशन के उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पटेल तथा अभिभावकों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। एसोसिएशन के सचिव एलबी रावत ने कहा कि हमारे जिले के खिलाड़ियों में इतनी प्रतिभा है कि कहीं भी अपनी जीत का डंका बजाकर आते हैं। जिसमें भारत के अलावा भूटान, इरान, बंगलादेश, श्रीलंका, मलेशिया आदि देशों के खिलाड़ियों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया। टीम कोच कमल यादव, टीम मैनेजर सुमित झा, अनिल कुमार, शिवजी सिंह, नकुल रावत, संजय पासवान, कृष्णा गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें