फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी ने मनाया स्थापना दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) का स्थापना दिवस रविवार को नागाजी सरस्वती शिशु मंदिर मठ नागाजी भृगुआश्रम परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती तथा स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया गया।
विज्ञापन

परिषद के राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य डा. धर्मेन्द्र ने कहा कि विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता राष्ट्रीय पुननिर्माण कार्य में सत्यनिष्ठा, परिश्रम, त्याग, राष्ट्रभक्ति तथा सामाजिक संवेदना के साथ अपनी ऊर्जा लगाते हैं। हरेन्द्र नाथ मिश्र और राकेश गुप्ता सोनू ने कहा कि कार्यकर्ताओं को शिक्षित, योग्य, विवेकशील, स्वार्थरहित, समर्पित समाज खड़ा करना है।
कार्यक्रम में नगर समिति का पुनर्गठन किया गया। इसमें हरेन्द्र नाथ मिश्र अध्यक्ष, राकेश कुमार सिंह उपाध्यक्ष, शिवम मिश्र मंत्री, अजय खरवार, आदित्य सिंह, पंकज सिंह, तथा रोशन गुप्त सह मंत्री बनाए गए। इसके अलावा नगर तहसील संयोजक आनंद सिंह चंद्रवंशी तथा सह तहसील संयोजक कौशल किशोर पांडेय को बनाया गया। कार्यकारिणी सदस्य रोहित गुप्त, अमित, आदित्य राज, सुधीर पाठक, दुर्गेश, प्रवीण सिंह, अनिल गुप्त, अंकित तिवारी को बनाया गया। इस मौके पर नंदकिशोर, शशिभूषण, मंटू पांडेय, रविशंकर, सुधाकर, ओम सिंह, विवेक, आनंद, अंजनी, शैलेष, राकेश आदि थे। संचालन रजनीश गुप्त ने किया।
विज्ञापन

सिकंदरपुर : क्षेत्र के एलएनएस नेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिवानकला के प्रांगण में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान पौधरोपण किया गया। इस दौरान परिषद के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य आकाश तिवारी , स्कूल के प्रबंधक नियाज अहमद, श्वेता शर्मा, अमित कुमार तिवारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें