फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोहरीकरण और विद्युतीकरण का कार्य प्रारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। पूवोत्तर रेलवे के वाराणसी-छपरा रेल खंड के दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण का कार्य छपरा की ओर से शुरू हो गया है। इसके पूरा हो जाने से इस रूट पर परिचालन सुधार के साथ ही ट्रेनों की रफ्तार भी बढ़ जाएगी। इस योजना को करीब एक वर्ष पहले स्वीकृति मिली थी। 170 किमी लंबा यह रेलखंड अभी तक सिंगल लाइन था।
विज्ञापन

पहले चरण में छपरा से औड़िहार तक फाउंडेशन का कार्य शुरू किया गया है। साथ ही पुल और पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है और दूसरी रेल लाइन बिछाने के लिए मिट्टी भराई का कार्य भी तेज गति से चल रहा है। इस रेल खंड पर मांझी में सरयू नदी पर 19 पाए वाले एक किमी लंबे रेल पुल का निर्माण अगले वर्ष तक पूरा हो जाने की संभावना है। इस रेल खंड से होकर राजधानी एक्सप्रेस समेत करीब दो दर्जन महत्वपूर्ण ट्रेनों का परिचालन होता है। औड़िहार से छपरा की दूरी तय करने में ट्रेनों को दो घंटे के बदले चार पांच घंटे तक का समय लगता है। पैसेंजर ट्रेनों को तो छह से सात घंटे का समय लग जाता है। इस रूट से राजधानी एक्सप्रेस, सुपरफास्ट गंगा कावेरी, सुपरफास्ट स्वतंत्रता सेनानी, /पवन एक्सप्रेस, सरयू यमुना एक्सप्रेस, सारनाथ एक्सप्रेस, सद्भावना एक्सप्रेस, हरिहर एक्सप्रेस, ताप्ति गंगा एक्सप्रेस, सुपरफास्ट ज्ञान गंगा एक्सप्रेस, साबरमती एक्सप्रेस, गरीब नवाज एक्सप्रेस, शब्दभेदी एक्सप्रेस, पूर्वांचल एक्सप्रेस गुजरती है। दोहरीकरण और विद्युतीकरण हो जाने से लोगों को खासी राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें